आज के आर्टिकल में हम अफ्रीका के बुशमैन जनजाति (Bushmen Tribe in Hindi) के बारे में विस्तार से जानेंगे , इनसे जुड़े महत्त्वपूर्ण तथ्य भी पढेंगे।
बुशमैन जनजाति – Bushmen Tribe in Hindi
बुशमैन जनजाति विश्व की प्राचीनतम जनजातियों में से एक है। बुशमैन लगभग 20 हजारों वर्षों से अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल में रहते है। बुशमैन जनजाति की वर्तमान में जनसंख्या 10 हजार है। ये लोग 20 या उससे कम के समूह में विचरण करते है। बुशमैन जनजाति के लोग मूल रूप से आखेटक होते है। बुशमैन जनजाति का मुख्य कार्य आखेट करना तथा खाद्य-संग्रहित करना होता है। बुशमैन निवास क्षेत्र में एक प्रकार का त्यामा (तरबूज) भी होता है, जो मानव व पशु दोनों की जलापूर्ति करता है। इस प्रदेश में प्रसिद्ध ’एटोशा राष्ट्रीय उद्यान’ (नामिबिया) अवस्थित है। बुशमैन शक्तिशाली, परिश्रमी, उत्साही तथा तीव्र दृष्टि व स्मृति वाले होते है। साथ ही ये भौगोलिक वातावरण की कठिनाइयों को भी सहन कर लेते है।
बुशमैन का निवास-स्थान
- बुशमैन जनजाति अफ्रीका महाद्वीप के कालाहारी मरुस्थल में निवास करती है।
- अक्षांशीय विस्तार – बुशमैन जनजाति 180 दक्षिण अक्षांश से 240 दक्षिण अक्षांश के मध्य बैचुआनालैण्ड में स्थित है।
- बुशमैन जनजाति कालाहारी मरुस्थल और दक्षिणी पश्चिमी अफ्रीका के उपोष्ण घास के मैदानी भागों में फैले हैं।
- इस जनजाति का 4 देशों के अन्दर निवास-क्षेत्र पाया जाता है – नामिबिया, अंगोला, दक्षिणी अफ्रीका, बोत्सवाना आदि।
- यहाँ ग्रीष्मकाल लम्बा तथा शीतकाल छोटी अवधि का होता है।
बुशमैन जनजाति के उपनाम –
- कोसाॅन
- रव्वी
- बसारवा।
बुशमैन लोगों के शारीरिक लक्षण
- ये निग्रीटो जनजाति के समान है।
- बुशमैन लोग नाटे कद के होते है।
- इन लोगों की आँखें चौड़ी होती है।
- इनके नितम्ब भारी होते है।
- इनके बाल बिखरे हुए तथा लहरदार होते है।
- पुरुषों की लम्बाई 5 फीट होती है।
- महिलाओं की लम्बाई पुरुषों से कम होती है।
- इन लोगों के जबङे तथा मोटे होंठ बाहर निकले हुए नहीं होते है।
- इन लोगों की आँखें चौड़ी नहीं होती है।
बुशमैन जनजाति के क्षेत्र में निम्न प्रकार के जानवर भी पाये जाते है, जैसे – हिरण, बङे कोदू, स्टेन बाॅक, ग्नू खरगोश, जिराफ, शुतुरमुर्ग, जेबरा, जंगली बिल्ली, वन बिलाव, लकङबग्घा और सियार।
बुशमैन जनजाति की अर्थव्यवस्था
आखेट –
- बुशमैन जनजाति के लोग मूल रूप से आखेटक होते है।
आखेट करने के तरीके –
- बुशमैन जनजाति के लोग कई प्रकार से शिकार करते हैं, जैसे – शिकार को कीचङ में धंसाकर शिकार करते है। शिकार को फन्दों में फंसाकर शिकार करते है। शिकार को गड्डों में गिराकर शिकार करते है। शिकार को विषाक्त जल पिलाकर शिकार करते है।
- बुशमैन लोग जन्तुओं की बोली की नकल करने में भी निपुण होते है।
बुशमैन जनजाति के बर्तन
- बुशमैन लोगों के बर्तनों में शुतुरमुर्ग के अण्डों के खोखलों का विशेष महत्त्व है। अण्डों के खोखलों को ये दो हिस्सों में काट लेते है फिर ये लोग प्याले बना लेते हैं तथा उनमें अपने भोजन की सामग्री रखते है तथा पानी रखते है।
- बुशमैन लोग शुतुरमुर्ग के अण्डों का उपयोग जल रखने व आभूषण बनाने में करते है।
- ये लोग हिरण की खाल से थैली बनाकर वस्तु को एकत्रित करते है तथा वस्तु को लाने व ले जाने का काम करते है।
- ये लोग लकङी से भोजन करने के बर्तन व अन्य बर्तन बनाते है।
- बुशमैन लोगों के पास बहुत कम बर्तन होते है।
बुशमैन जनजाति के औजार
- बुशमैन लोगों के अस्त्र-शस्त्रों में धनुष-बाण, छङी, चाकू तथा अग्निदण्ड मुख्य हैं। धनुष ये लोग कठोर लकङी से बनाते है तथा इसकी डोरी 1 मीटर की होती है। सरकंडे से ये लोग बाण बनाते है तथा उसकी नोंक पर पत्थर, लोहा तथा हड्डी लगी होती है।
- ये लोग ’थ्रोइंग स्टिक’ बनाते हैं, जो लम्बी जङ वाला झाङी से बनती है।
- बुशमैन जनजाति के लोग अपने साथ एक पत्थर का चाकू रखते है।
- बुशमैन लोग शिकार के समय इन सब हथियारों का प्रयोग करते है।
बुशमैन जनजाति का भोजन
- बुशमैन सर्वभक्षी होते है।
- बुशमैन लोग एक ही बार में आधी भेङ को खा जाते है।
- इन लोगों का चीटियाँ तथा उनके अण्डे स्वादिष्ट भोजन है।
- इस क्षेत्र में दीमक बहुतायत में पाई जाती है, बुशमैन लोगों का दीमक प्रिय भोजन है और इसे ’बुशमैनों का चावल’ कहा जाता है।
- बुशमैन लोग आखेट से प्राप्त माँस, जलाशयों से प्राप्त मछलियाँ, पौधों से प्राप्त जङे तथा फल तथा पशुओं से प्राप्त दूध, मांस व दही खाते है।
- इसके अतिरिक्त ये लोग विशेष उत्सवों पर कन्दमूल, तरबूज तथा बेर फल भी खाते है।
- ग्रीष्म ऋतु के समय वातावरण कठोर होने के कारण यहाँ भोजन की मात्रा घट जाती है, जिससे बुशमैन को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता तथा उनका शरीर कमजोर हो जाता है।
बुशमैन जनजाति का पहनावा
- बुशमैन पुरुष तिकोनी लंगोट पहनता है।
- बुशमैन महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला एक प्रकार का चौकोर वस्त्र इस वस्त्र को महिलाएं सामने और पीछे की ओर कमर से लटकाकर बांधती है इस वस्त्र को एप्रन कहा जाता है।
- बुशमैन स्त्रियां चोंगा (क्राॅस) पहनती है। यह बुशमैन महिलाओं का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण वस्त्र है। यह वस्त्र और बिस्तरबंद दोनों ही होता है तथा इस वस्त्र के अंदर महिला अपने शिशु तथा संग्रहित वस्त्रों को लपेट कर लाती है।
- बुशमैन लोग बहुत कम वस़्त्र पहनते है तथा इनके वस्त्र चमङे के होते है। गर्मी के समय अपने शरीर का बचाव करने के लिए ये लोग चमङे से बने वस्त्र पहनते है।
- बुशमैन जनजाति के लोग चमङे की टोपी तथा जूते भी पहनते है।
बुशमैन जनजाति का निवास ग्रह
- बुशमैन लोगों का निवास स्थायी नहीं होता। ये लोग अपने पशुओं के साथ तथा शिकार की खोज में अपना निवास बदलते रहते है।
- बुशमैन लोग चट्टानी गुफाओं में रहते है।
- झील के क्षेत्रों में जहाँ पर सरकंडे पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, वहाँ पर ये लोग झोपङी बनाकर रहते है।
- ये लोग खुले में कङी टहनियों, घास व जानवर की खालों से गुम्बदाकार झोपङी बनाते है। बुशमैन लोगों के अल्पकालीन गांव वेर्फ में लगभग 8 से 10 झोपङियाँ होती हैं।
- बुशमैन लोग हिंसक पशुओं से अपना बचाव करने के लिए भूमि में खोदे हुए गड्ढ़ों में रहते है।
बुशमैन जनजाति की सामाजिक व्यवस्था
- बुशमैन की धार्मिक परम्पराओं, संस्कारों व कलाओं में प्राणियों व प्रकृति का केन्द्रीय स्थान होता है।
- बुशमैन लोगों का दल छोटा ही होता है। इसलिए इन लोगों के समूह में 20 या 20 से कम सदस्य शामिल होते है।
- बुशमैन लोग जादू टोना तथा भूत प्रेत में विश्वास रखते है।
- बुशमैन लोग बीमारियों एवं प्रेत आत्माओं से बचने का काम करते है।
- ये लोग दो भगवानों में विश्वास करते है – जो एक तो पूर्व में रहता है तथा दूसरा पश्चिम में रहता है।
- ये लोग चट्टानों पर पेंटिग करते है।
- बुशमैन शक्तिशाली, परिश्रमी, उत्साही तथा तीव्र दृष्टि व स्मृति वाले होते है। साथ ही ये भौगोलिक वातावरण की कठिनाइयों को भी सहन कर लेते है।
अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य –
- अकाल के समय स्त्रियां गर्भधारण करना बन्द कर देती है।
- बुशमैन जब पशुओं का शिकार करते है तब मादा व अल्पवयस्क पशुओं को हानि न पहुंचाने का ध्यान रखते है।
- बुशमैन लोगों में जीवित रहने की शक्तिशाली चेतना पायी जाती है।
- वर्तमान में बुशमैन जनजाति के लोगों की जीवन शैली पर बाह्य संस्कृति का प्रभाव पङ रहा है।
- आजकल ये लोग आखेट करने के साथ-साथ जल स्रोतों के निकट आदिम निर्वाह कृषि करने लग गए है।
- बांटू, होटेन्टाॅट एवं यूरोपीय लोगों द्वारा आक्रमण करने से बुशमैन लोगों की संख्या निरन्तर घटती जा रही है।
- बुशमैन जनजाति के निवास क्षेत्र में घास के मैदान, कटीली झाङियां पाई जाती है।
बुशमैन जनजाति की चारित्रिक विशेषताएँ
- बुशमैन लोग बङे आलसी, सुस्त तथा जाहिल होते हैं।
- बुशमैन लोग अधिकांशतः शिकारी होते है।
- बुशमैन लोग देवी-देवताओं की पूजा करते है तथा ये अंधविश्वासी होती है।
- बुशमैन पुरुष तो शिकार करते है तथा स्त्रियों अन्य कार्य संभालती है। बुशमैन स्त्रियां घर के काम करती है तथा झोपङे बनाने का काम करती है तथा पेङों की जङे खोदकर उनको एकत्रित करती है। साथ ही साथ बुशमैन स्त्रियाँ बच्चों को भी संभालने का काम करती है।
बुशमैन जनजाति से संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न –
प्र. 2 बर्तन बनाने के लिए शुतुरमुर्ग के अण्डे के खोल का प्रयोग कौनसी जनजाति करती है ?
उत्तर – बुशमैन जनजाति
प्र. 3 बुशमैन जनजाति के लोगों का प्रिय भोजन क्या है ?
उत्तर – दीमक
प्र. 4 बुशमैन जनजाति कहाँ निवास करती है ?
उत्तर – बुशमैन जनजाति अफ्रीका महाद्वीप के कालाहारी मरुस्थल में निवास करती है।
प्र. 5 बुशमैन जनजाति किन अक्षांशीय क्षेत्र में पायी जाती है ?
उत्तर – बुशमैन जनजाति 180 दक्षिण अक्षांश से 240 दक्षिण अक्षांश के मध्य बैचुआनालैण्ड में स्थित है।
प्र. 6 बुशमैन जनजाति किन देशों में निवास करती है ?
उत्तर – बुशमैन जनजाति का 4 देशों के अन्दर निवास-क्षेत्र पाया जाता है – नामिबिया, अंगोला, दक्षिणी अफ्रीका, बोत्सवाना आदि।
प्र. 7 बुशमैन जनजाति के उपनाम क्या है ?
उत्तर – कोसाॅन, रव्वी, बसारवा।
प्र. 8 बुशमैन लोगों के तीन शारीरिक लक्षण बताओ ?
उत्तर – 1. ये निग्रीटो जनजाति के समान है।
2. बुशमैन लोग नाटे कद के होते है।
3. इन लोगों की आँखें चौड़ी होती है।
प्र. 9 बुशमैन जनजाति के लोग मूल रूप से क्या काम करते है ?
उत्तर – बुशमैन जनजाति के लोग मूल रूप से आखेट करते है।
प्र. 10 बुशमैन लोग किन अस्त्र-शस्त्रों का प्रयोग करते है ?
उत्तर – बुशमैन लोगों के अस्त्र-शस्त्रों में धनुष-बाण, छङी, चाकू तथा अग्निदण्ड मुख्य हैं।
प्र. 11 बुशमैन पुरुष क्या पहनते है ?
उत्तर – बुशमैन पुरुष तिकोनी लंगोट पहनता है।
प्र. 12 बुशमैन स्त्रियां क्या पहनती है ?
उत्तर – बुशमैन स्त्रियां चोंगा (क्राॅस) पहनती है।
प्र. 13 अकाल के समय स्त्रियां क्या करना बंद कर देती है ?
उत्तर – अकाल के समय स्त्रियां गर्भधारण करना बन्द कर देती है।
प्र. 14 बुशमैन लोग किसमें विश्वास करते है ?
उत्तर – बुशमैन लोग दो भगवानों में विश्वास करते है – जो एक तो पूर्व में रहता है तथा दूसरा पश्चिम में रहता है।
प्र. 15 बुशमैन लोगों के वस्त्र किसके बने होते है ?
उत्तर – बुशमैन लोगों के वस्त्र चमङे के बने होते है।
READ THIS⇓⇓
पृथ्वीराज चौहान – Prithviraj Chauhan History in Hindi
बाबर का जीवन परिचय – Babar History in Hindi
Leave a Reply